पोटका: प्रखंड के हाता स्थित प्राचीन गुरुकुल आश्रम रामगढ़ में माघी पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर आयोजित पांचदिवसीय महायज्ञानुष्ठान अखण्ड संकीर्तन एवं दशम विष्णु यज्ञ के तीसरे दिन उमड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़ के कारण पूरे हाता में आस्था का जनसैलाब देखने को मिला . सुबह से ही यज्ञ मंदिर में पुजा अर्चना हेतु ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली .मंदिर में पुजा अर्चना के उपरांत ग्रामीणों ने हरिनाम संकीर्तन का भी श्रवण किया. (नीचे भी पढ़े)

ज्ञात हो कि हाता आश्रम में विगत 58 वर्षों से यज्ञ एवं हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होता आ रहा है. अब यह वृहद रूप ले चुका है आश्रम में पुजा अर्चना के उपरांत ग्रामीण दुर्गा पुजा मैदान में लगे मीणा बाजार का आनंद उठा मेला में जमकर खरीदारी भी कर रहे है .लगातार पांच दिनों तक चलेगा 6 फरवरी को यज्ञोपवीत संस्कार एवं धुलट के साथ शाम को पूर्णाहुति के उपरांत यज्ञ का समापन होगा .(नीचे भी पढ़े)
विश्व कल्याण एवं क्षेत्र में शांति के लिए होता है यज्ञ : सुधांशु शेखर मिश्र
यज्ञ ऐसा अनुष्ठान है जिसमे सभी जाति धर्म और संप्रदाय का योगदान होता है. यह विश्व कल्याण आपसी प्रेम एवं क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि लाता है .उक्त बातें कमिटी के अध्यक्ष सह मुख्य पुरोहित सुधांशु शेखर मिश्र ने कही .उन्होंने विष्णु यज्ञ के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि विष्णु यज्ञ एक ऐसा अनुष्ठान है जो भगवान विष्णु की पूजा और आराधना के लिए किया जाता है. यह यज्ञ हमारे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने में मदद करता है. विष्णु यज्ञ के दौरान, हम भगवान विष्णु को हवन सामग्री, फूल, फल और अन्य पूजा सामग्री अर्पित करते हैं. यह यज्ञ हमारे पापों को दूर करने और हमें मोक्ष की ओर ले जाने में मदद करता है.पुजा अर्चना में दिलीप पंडा, किशोर नंद, बबलू भट्टाचार्य, शिबु भट्टाचार्य, राजेश मिश्रा, मधुसूदन भट्टाचार्य आदि योगदान दे रहे है .(नीचे भी पढ़े)
हरिनाम के उद्घोष से गूंजा पोटका : यज्ञ के साथ साथ हरिनाम संकीर्तन का श्रवण करने हेतु भी ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है. संकीर्तन की प्रस्तुति पश्चिम बंगाल के हराधन दास गोस्वामी संप्रदाय, दीपक दास गोस्वामी संप्रदाय, रास बिहारी पांडेय संप्रदाय, गोवर्धन दास गोस्वामी संप्रदाय, निताई गौर संप्रदाय, ब्रज किशोर दास संप्रदाय, बासु दास संप्रदाय, राधा गोविंद संप्रदाय एवं क्षेत्र के टीमो द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है .








