चाकुलिया : चाकुलिया मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय के 90 विद्यार्थी मंगलवार को व्यवसायिक शिक्षा के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला का भ्रमण किया. विद्यालय के शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को वाहन से एनएसएफक्यू परियोजना अंतर्गत विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे. विद्यार्थियों ने चिकित्सकों से अस्पताल में दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे जानकारी प्राप्त की. अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र महतो, शिक्षक सुराई हांसदा, जूही कुमारी, राकेश रजक समेत अन्य उपस्थित थे.












