जमशेदपुर : धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर के सचिव सुनील देबूका के पिता समाजसेवी बजरंग लाल देबूका, साकची निवासी (85 साल) का निधन हो गया. बुधवार को भुइयाडीह स्वर्णरेखा घाट पर अंतिम संस्कार हुआ. वे पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे. घर पर ही इलाज चल रहा था. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. अंतिम संस्कार में जीण माता परिवार के तुलसी खेमका, शंभू खन्ना, बजरंग अग्रवाल, विनोद खन्ना, देवेश चौधरी, महेश चौधरी, आशीष खन्ना आदि शामिल हुए.



