गालूडीह: शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्योहार मनाने को लेकर गालूडीह थाना परिसर में गुरुवार को घाटशिला सीओ निशात अंबर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में इंस्पेक्टर वैजनाथ कुमार, एसआई मिथिलेश कुमार मौर्य, अजय बागे एवं शांति समिति के सदस्यों तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे. इस दौरान सीओ निशात अंबर ने मौके पर मौजूद शांति समिति के सदस्यों से आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ रंगोत्सव मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि होली में डीजे और अश्लील गानों पर पूर्ण पाबंदी रहेगी. इंस्पेक्टर वैजनाथ कुमार ने बताया कि हुड़दंग मचाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. ध्यान रहे कि किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती रंग नहीं लगाना है। सोशल मीडिया की खबर को प्रसार ना करें। मौके पर मुखिया लालमोहन सिंह, उप मुखिया कपिल शर्मा, राजेश साह, मानस दास, सुसेन सिंह, आशीष सिंह, शीपू शर्मा, सचिन सरकार, शंकर सिंह आदि उपस्थित थे।



