पोटका : प्रखंड के पोडाडीहा पंचायत अंतर्गत खैरपाल स्थित पोली रसेल क्रिकेट मैदान में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर आयोजित तीन दिवसीय संजीव सरदार फैन क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ मंगलवार को हुआ .प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही है. पहले दिन 8 टीमों के बीच लीग स्तर पर 8 मैच खेला गया, जिसमें से बंगश्री इलेवन जमशेदपुर एवं प्रधान इलेवन की टीम ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया . (नीचे भी पढ़े)

प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि बापी भट्ट मिश्र के द्वारा किया गया. बुधवार को आठ टीमों के बीच मुकाबला होगा इनमें से दो टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी . गुरुवार को दो सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार एवम झामुमो के गणमान्य नेता उपस्थित रहेंगे. आयोजन को सफल बनाने में कमिटी के कुंदन दास,विजय पाल,अजय पाल,पोलटू पाल,टिंकू भट्टमिश्र, सुमित पाल,त्रिनाथ पाल,पप्पू राणा,पोरेश पाल आदि योगदान दे रहे हैं.















