
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्वांचल स्थित छोटाकुलिया गांव निवासी निवारण मुंडा की बेटी पार्वती मुंडा (16) की बीती शाम वज्रपात से मौत हो गई. पार्वती मुंडा बहरागोड़ा प्लस टू उच्च विद्यालय में इंटरमीडिएड कला प्रथम वर्ष की छात्रा थी. घटना की सूचना पाकर बड़शोल थाना की पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार पार्वती मुंडा बीती शाम खेत में कामकर रही अपनी मां को बुलाने गई थी, मां को बुलाने के पश्चात घर लौट रही थी कि अचानक ठनका गिरने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. वज्रपात से उसकी मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है.













