घाटशिला : घाटशिला स्थित संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में शनिवार को तीन दिवसीय ‘समर कैंप’ की शुरुआत हुई. 13 मई से 15 मई तक चलने वाले इस समर कैंप में विद्यालय के कक्षा छठी से लेकर बारहवीं तक के 117 बच्चे भाग ले रहे हैं. विद्यालय प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने इस कैंप में आये सभी बच्चों व शिक्षकों का स्वागत भाषण द्वारा किया. विद्यालय सह सचिव एसके देवड़ा, प्रशासिका शोभा गनेरीवाल, प्रबंधक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य दीपक बजाज व राम गोपाल चौमाल द्वारा संयुक्त रूप से ‘समर कैंप’ का ध्वज फहराया गया.(नीचे भी पढ़े)

देवड़ा ने इसके उद्घाटन की विधिवत घोषणा की. बजाज ने अपने भाषण में ओलम्पियन उसेन बोल्ट का उदाहरण देते हुए जीवन में निरंतर अभ्यास का महत्व बताया. कैंप की शुरुआत जॉगिंग के साथ हुई फिर छात्रों ने योगा द्वारा खुद को तरोताज़ा किया. इसके बाद छात्रों ने अपनी- अपनी रूचि अनुसार वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, गीत-नृत्य-तबला-वादन , आर्ट-क्राफ्ट जैसी मनोरंजक व शैक्षिक गतिविधियों में भाग लिया. इस दौरान 7 एनसीसी कैडेट्स इनकी देखरेख के लिए मौजूद थे. विद्यालय शारीरिक विभाग के शिक्षक इन्द्र कुमार रॉय, सायंतान रॉय तथा विश्वजीत सीट एक दिन पहले से ही देर रात तक कैंप की सारी तैयारी में जुटे थे.



