गालूडीह: गालूडीह स्थित रेलवे पोल संख्या 223/28-30 के पास सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति का चेहरा बुरी तरह से नष्ट हो गया है. जिसके चलते उसकी पहचान कर पाना भी मुश्किल हो रहा है. वहीं, घटना की सूचना पर गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची.(नीचे भी पढे)
थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी ने बताया कि मृतक के कपड़ों की तलाशी में कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखा जाएगा. अगर 72 घंटे के बाद कोई दावेदार नहीं आता है तो शव पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




