गालूडीह: सर्पदंश से मौत मामले में पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार लाख मुआवजा दिया गया. घाटशिला विधायक रामदास सोरेन के प्रयास से शनिवार को विभाग की ओर से मृतक संजय सिंह के पिता राजा सिंह को प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव की उपस्थिति में 4 लाख रुपये का स्वीकृत पत्र मुआवजा के रूप में दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि विगत कुछ दिन पहले बड़ाखुर्शी पंचायत के बांधडीह गांव निवासी राजा सिंह के पुत्र संजय सिंह का सर्पदंश से मृत्यु हो गयी थी. बता दें कि झारखंड के सरकार के नियम अनुसार अगर किसी व्यक्ति की सर्पदंश से मृत्यु हो जाती हे तो मृतक के परिवार को चार लाख रूपये की सहायता राशि दी जाती है.



