जादूगोड़ा : तमिलनाडु के कुडमकुकम में आयोजित 37वां डीएई स्पोर्ट्स कल्चरल मीट में शतरंज प्रतियोगिता में यूसील की टीम को फेयर प्ले अवार्ड से सम्मानित किया गया. वहीं मंगलवार सुबह लौटी टीम का यूसीलकर्मियों ने विभिन्न जगहों पर स्वागत किया. इस पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सदस्य प्रदीप देव ने कहा कि बीते चार दिनों से डीएई की शतरंज खेल में अनुशासन, प्रदर्शन में अन्य टीमों से बेहतर रहा. जिसकी वजह से यूसील की शतरंज टीम को फेयर प्ले अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस दौरान जगन्नाथ कुंडू ( कोलकाता) की ओवर ऑल सेकेंड स्थान हासिल की. कम्पनी की ओर से जोदूगोड़ा मिल डिविजन के प्रदीप देव, विश्वनाथ सोरेन व महुलडीह के विकास कालिंदी व तालचर के सूरज पांडे ने प्रतिनिधित्व किया था.



