रांची: मुंबई से रांची आ रही फ्लाइट में सिगरेट पीने वाली महिला ऐश्वर्या राय को जमानत देने से रांची सिविल कोर्ट ने इनकार कर दिया. रांची सिविल कोर्ट के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में ऐश्वर्या की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी.(नीचे भी पढ़े)
क्या है मामला: ऐश्वर्या राय जमशेदपुर की रहने वाली है. 18 फरवरी को वह विमान के टॉयलेट में सिगरेट का सेवन कर रही थी. इस दौरान वीडियो भी बना रही थी. विमान में धुएं की महक से उच्च तकनीक के लगे सेंसर से लाइट जलने लगी. विमान के चालक और क्रू-मेंबर्स में अफरा-तफरी मच गई. क्रू-मेंबर्स विमान के टॉयलेट पहुंचे. लेकिन दरवाजा बंद था. इस प्रकरण के बाद रांची के एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. इसके बाद से ऐश्वर्या गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.



