बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल पंचायत के एन एच 18 स्थित महिषपुर चौक से लेकर जामबनी मैदान तक दर्जनों बिजली के खंभो पर लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली की तार की अज्ञात चोरों ने काटकर चोरी की है. वहीं कई खंभों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।इस घटना के बाद पंचायत के कई गांव में बिजली बाधित है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बिजली तार की चोरी होने की सूचना ग्रामीणों ने बिजली विभाग के पदाधिकारी को लेकर जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है. वहीं विभाग के अधिकारियों ने सूचना पाकर इसकी सूचना बहरागोड़ा पुलिस को दी है. सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और जांच पड़ताल शुरू कर दी है.



