चाकुलिया : चाकुलिया के बेंद गांव में भाजपा नेता सरोज महापात्रा ने 100 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ठंड से निजात दिलाने के लिए वे निजी स्तर से कंबल वितरण कर रहे हैं, ताकि ठंड में जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है की ठंड से कोई भी ठिठुरकर रात न गुजारे। इसी उद्देश्य से जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर कंबल उपलब्ध कराया गया है। श्री महापात्रा ने कहा कि वे हर वर्ष किसी न किसी गांव में जाकर गरीब, वृद्ध, वृद्धाओं के बीच कंबल का वितरण करते है। श्री महापात्रा ने भाजपा केन्द्र सरकार द्वारा किए गए विकास योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो ने क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लगातार सांसद सत्र में प्रश्न उठाकर जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास करते रहते हैं। सांसद देश भर में सबसे अधिक प्रश्न रखने वालों में दूसरे स्थान पर हैं। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। भाजपा वोट की राजनीति नही करती है, बल्कि गरीबों के उत्थान और विकास के प्रति कृत संकल्पित है और गरीब के हर सुख दुःख में रहने का काम करती है। ग्रामीण जागरूक होकर आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी के समर्थन में वोट देकर सत्ता में लायें तभी क्षेत्र और समाज का विकास होगा। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, मनोरंजन महतो, गोपन परिहारी, संजय दास, संजय सिंह, विश्वनाथ हांसदा, सचिन पाल, स्नेहांशु साव,अमलेंदु साव, स्वरूप साव, सर्वेन्दु साव, अशोक पति समेत अन्य लोग उपस्थित थे।



