पटमदा : पटमदा प्रखंड के लावा गांव में मंगलवार दोपहर अचानक तेज गर्जना और वज्रपात की घटना से एक महिला बेहोश हो गई. घटना के समय शेफाली कुंभकार (32) अपने घर में परिजनों के साथ बातचीत कर रही थीं. तेज धमाके के साथ घर के समीप पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने का असर उनके घर तक पहुंचा, जिससे वह बिस्तर से नीचे गिरकर अचेत हो गईं. महिला के पति फूलचांद कुंभकार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्हें डिमना स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. (नीचे भी पढ़ें)
देर रात तक उन्हें होश नहीं आया था. परिजनों के अनुसार, आकाशीय बिजली घर के पास स्थित एक पेड़ पर गिरी थी, जिसका प्रभाव घर तक महसूस हुआ. हालांकि, घटना के समय घर में मौजूद अन्य सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी अन्य को कोई चोट या परेशानी नहीं हुई.






