गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के घीकुल्ही जाने वाली सड़क से शनिवार, 17 अप्रैल को अर्टिगा कार की हुई चोरी के मामले में गालूडीह पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त, महुलडीहा निवासी तूफान मंडल एवं सिदगोड़ा सुखिया रोड निवासी मोहित सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया. पुलिस ने पकड़ाये आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई एर्टिगा कार का आगे एवं पीछे का पंचिंग नंबर प्लेट बरामद किया है. इस कांड में कुछ दिन पहले अर्टिगा कार को जमशेदपुर में टीएमएच की पार्किंग से बरामद किया गया था. पुलिस ने इस दौरान एक अभियुक्त आकाश भगत को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.








