
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कई होटल,ठेला और मुर्गे की दुकानों में रविवार की शाम बीडीओ देव लाल उरांव ने पुलिस बल के साथ छापामारी अभियान चलाया। बीडीओ द्वारा छापामारी अभियान चलाए जाने से बाजार में घरेलू गैस का उपयोग कर रहे होटल, मुर्गा दुकानदार और ठेला दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया है। बीडीओ के नेतृत्व में छापामारी करने निकली टीम ने दो मुर्गे की दुकान से घरेलू गैस सिलेंडर को जब्त किया है। (नीचे भी पढ़ें)
इस संबंध में बीडीओ देवलाल उरांव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बाजार में संचालित कई होटल, मुर्गे की दुकान और ठेला दुकानदारों द्वारा घरेलू गैस का उपयोग की जा रही है। सूचना के आधार पर आज शाम में छापामारी अभियान चलाया गया, उन्होंने कहा कि दो मुर्गे की दुकान से घरेलू गैस सिलेंडर को जप्त किया गया है।कहा कि उन दुकानदारों को बॉन्ड लिख कर देना होगा कि आगे वे घरेलू गैस का उपयोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कई दुकानों में छापामारी अभियान चलाया गया बाकी सभी दुकानों में दुकानदारों द्वारा कमर्शियल गैस उपयोग की जा रही है।




