चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्ते भरमार है. विभिन्न चौक चौराहे पर आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोग शौक के तौर पर कुत्ते-बिल्ली समेत अन्य विभिन्न जानवरों को पालते हैं,ऐसे लोग फिलहाल पालतू जानवरों से रहे सावधान. चाकुलिया प्रखंड के सीएचसी में फिलहाल एंटी रैबीज वेक्सीन उपलव्ध नहीं है. ऐसे में अगर किसी ग्रामीण को कोई जानवर हमला कर घायल कर दिया तो उसे सीएचसी से वेक्सीन नहीं मिल पाएगा. घायल को वेक्सीन लेने के लिए खुद बाजार से खरीद कर वेक्सीन लेना होगा. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने कहा कि विगत कुछ दिनों से सीएचसी में एंटी रैबीज वेक्सीन नहीं है. उन्होंने कहा कि वेक्सीन का सप्लाई जिला से ही नहीं हुआ है जिसकारण सीएचसी में फिलहाल वेक्सीन उपलब्ध नहीं है. उन्होंने कहा कि वे जिला के वरीय पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी है परंतु अबतक जिला से ही एंटी रैबीज वेक्सीन उपलव्ध नहीं हुआ है.




