चाकुलिया: वट सावित्री पूजा के अवसर पर सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की. महिलाएं चाकुलिया के प्रसिद्ध नागाबाबा मंदिर के पास स्थित वट वृक्ष के नीचे मां सावित्री की पूजा की. पूजारी दिलीप पति ने मंत्रोच्चारण कर विधि विधान के साथ पूजा संपन्न कराई. पूजा में महिलाएं व्रत रखकर पूजा की थाली में पूजा सामग्री सजाकर पूजा की. महिलाओं ने पूजा कर अपने पति की लंबी आयु और परिवार के लोगों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की. पूजा के अवसर पर महिलाओं ने वट वृक्ष पर सूते को लपेट कर हर फेरे में पति की लंबी आयु और उनका जन्म जन्म तक साथ निभाने की कामना की. पूजा के पश्चात महिलाएं वट वृक्ष के नीचे बैठकर कथा सुनी और पूजा के पश्चात अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत को तोड़ा.




