जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के सासपुर गांव में भारतीय आदिवासी भूमिज समाज की ओर से विद-दिरि झंडा दिवस मनाया गया. इधर इस मौके पर सासपुर गांव में झंडे की पहले पूजा-अर्चना की गई, तत्पश्चात झंडोत्तोलन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई. इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन भी हुआ जिसका भूमिज समाज के लोगों ने आनंद उठाया. इससे पूर्व लोगों में गुड़-चूड़ा व खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
यहां बताते चलें कि भूमिज समाज के इस विद-दिरि झंडा को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की ओर से आज ही के दिन मान्यता दी गई थी, जिसको लेकर हर साल भूमिज समाज के लोग इस विद-दिरि के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर उत्सव के रूप में मनाते हैं. कार्यक्रम में आदिवासी भूमिज समाज के शुभंकर सिंह, निताई सिंह, बासुदेव सिंह, सुखदेव सिंह, सचिन सिंह, जयदेव सिंह, शिवानी सिंह, पुष्पा सिंह, हरीश सिंह, मंगली सिंह, सावित्री सिंह आदि समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे.



