बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत के खुदपुटली निवासी मुंगली मुंडा (35) को बीती रात जहरीले सांप ने डंस लिया. महिला की स्थिति बिगड़ता देख परिजनों ने उसे उपचार के लिए एक वाहन से बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसकी इलाज की. फिलहाल महिला खतरे से बाहर है. (नीचे भी पढ़े)
मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने पड़ोस के घर से अपने घर लौट रहीं थीं, इसी बीच रास्ते में सांप ने डंस लिया. घर पहुंचने के बाद महिला ने घटना के संबंध में परिजनों की जानकारी दी, इसके बाद परिजनों ने सीएचसी में पहुंचाया,जहां पर महिला का इलाज चल रहा है.



