बहरागोड़ा: झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर के निर्देशानुसार और पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी के नेतृत्व में रविवार को बहरागोड़ा विधानसभा के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ जयप्रकाश नारायण सामुदायिक भवन में टिफ़िन बैठक का आयोजन किया गया. कुणाल षाड़ंगी ने मंडल के पूर्व अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष और सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की. श्री षाड़ंगी ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है, प्रधानमंत्री के 9 साल के कार्यकाल के उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाए और एक अकर्मण्य विधायक की कार्यशैली से भी जनता को अवगत कराएं. आज बहरागोड़ा की पहचान गौ तस्करी, बालू तस्करी, ओवर लोडिंग ट्रक को पास करवाने, नशे के व्यापार जैसे विषयों के बारे में बन चुकी है जो कि अत्यंत दुखद है. आने वाले चुनाव में इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के सामने जाए और जनता को वास्तविकता से अवगत कराएं. उन्होंने यह भी कहा कि संगठन बड़ा होता है व्यक्ति नहीं, व्यक्ति के लिए नहीं संगठन के लिए कार्य करें कार्यकर्ता.(नीचे भी पढ़े)

मौके पर कार्यकारिणी सदस्य चंडी चरण साहू, जिला संयोजक सुमन कल्याण मंडल जिला मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी निर्मल दुबे, जिला मंत्री राजीव महापात्रा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमकांत भुइयां, पूर्व मंडल अध्यक्ष बड़सोल दीपक महापात्र, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रंजीत कुमार बाला, पूर्व महामंत्री सुदीप पटनायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितवाहन राउत, युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य गोपन परिहारी, भाजपा नेता प्रवीर कुमार, खंडामौदा मुखिया पंचानन सिंह, मुखिया सुलेखा सिंह, पंसस गौरी नायक, पूर्व प्रमुख शास्त्री हेंब्रम, शंकर हालदार, रोहित कुईला, शशांक शेखर पाल, चंदन पात्र, बड़शोल महामंत्री कमलकांत सिंह, रंजीत सीट, जगदीश राय, दीपक बारीक, सीमांतो होता समेत अन्य उपस्थित थे.



