चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा राधा गोबिंद मंदिर परिसर में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन में बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी शामिल हुए. श्री षाड़ंगी ने राधा गोविंद की पूजा कर क्षेत्र के लोगों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की. मौके पर उन्होंने कहा कि संकीर्तन से क्षेत्र में भक्ति और आपसी एकता को बढ़ावा मिलता है. मौके पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ जमीन में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया. (नीचे भी पढ़ें)
संकीर्तन सुनने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और ग्रामीण राधा गोविंद की भक्ति में डूबे रहें. अवसर पर गौतम दास, शिवचरण हांसदा, गंगा नारायण दास, संजय सिंह, अरविंद सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.





