जमशेदपुर : 12 मार्च को ग्रेजुएट कॉलेज के हिन्दी विभाग के द्वारा होली की छुट्टी के पूर्व होली मिलन का कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमेंहोली पर्व के महत्व बतलाते हुए हिन्दी विभाग अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने कहा कि होली हर्षोल्लास का त्योहार है. व्यक्ति के अंदर अहम, वैमनस्यता और भेदों को समाप्त कर जीवन में एकता समरसता और उमंगों के रंग भरने का कार्य करता है.होलिका दहन के दिन नकारात्मक विचारों अपने अंदर के बुराईयों को जलाने का कार्य होता है, जिससे व्यक्ति का मन स्वच्छ हो जाता है. (नीचे भी पढ़े)

होली के दिन स्वच्छ मन में रंग भरने के लिए रंग और गुलाल लगाते हुए एक दूसरे को सुखी प्रसन्न रहने की कामना करते हैं.इस दौरान छात्राओं ने होली के गीत गाए तथा अपने विचारों को भी रखा. अंत में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. विभागाध्यक्ष ने छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ टॉफी प्रदान किया.इस अवसर पर, खुशी मंडल, सोनी कुमारी, पुनम कुमारी, ममता कुमारी, जुली कुमारी, नंदनी सेना, अंजलि कुमारी, रुपा गोराई, अन्नु कुमारी, खुशबू कुमारी, गंगा सिंह, मुस्कान कुमारी, सहित अन्य छात्राएं उपस्थित थीं.



