जमशेदपुर: धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर के संस्थापक शंभु खन्ना एवं कोषाध्यक्ष विनोद खन्ना की भाभी जीण माता परिवार की सदस्या देवी खन्ना (74 साल) (धर्मपत्नी स्वः रामवतार खन्ना) का 21 मई गुरूवार को साकची स्थित आवास पर निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को भुइयाडीह स्वर्णरेखा घाट पर किया गया. उनके बड़े पुत्र प्रमोद खन्ना ने मुखग्नि दी. (नीचे भी पढ़े)
वे अपने पीछे भरापुरा परिवार छोड़़ गयी हैं. वे पिछले चार-पांच दिन से बीमार चल रही थी. घर पर ही इलाज चल रहा था. अंतिम संस्कार में जीण माता परिवार के सदस्यों सहित काफी संख्या में मारवाड़ी समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए.







