जमशेदपुर : जमशेदपुर के राहरगोड़ा निवासी प्रणय कुमार शर्मा (46 वर्ष) का रुड़की में निधन हो गया. वे बंगाल की एक कंपनी में बतौर इंजीनियर काम ही कर रहे थे कि अचानक हार्ट अटैक हुआ, जिससे उनकी मौत हो गयी. वे बंगाल इंजीनियर्स में काम करते थे और पूर्व सैनिक थे. उनका पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से रांची एवं रांची से एंबुलेंस द्वारा जमशेदपुर लाया गया. टाटा मोटर्स अस्पताल के मार्चरी में पार्थिव शरीर रखा गया है. शनिवार की सुबह 9 बजे उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके राहरगोड़ा आवास जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
जहां पारिवारिक रीति रिवाज के बाद भारतीय सेना की तरफ से राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया जाएगा. उनके आवास से पार्थिव शरीर शनिवार को सुबह 11:00 बजे तक भुइयांडीह स्वर्णरेखा घाट पहुंचेगा. जहां भारतीय सेना की तरफ से गॉड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. इस सैनिक सम्मान यात्रा में तीनों सेना के पूर्व सैनिक भी शामिल होंगे एवं पुष्पचक्र चढ़ायेंगे. घर में उनकी पत्नी प्रिया शर्मा, बेटी प्राची शर्मा एवं भाई का परिवार है. यह जानकारी सेना ने पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह को दी. प्रणय कुमार शर्मा चांदन बांका के रहने वाले थे.



