जमशेदपुर : जमशेदपुर में सैन्य मातृशक्ति ने साकची के आशीर्वाद भवन वृद्धाश्रम में समय बिताया. उन्होंने बुजुर्गों के बीच लंच का वितरण किया. कंचन सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमें मानवीय मूल्यों से जोड़ते हैं. सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर के संस्थानों के की पहल पर, जमशेदपुर के साकची स्थित आशीर्वाद वृद्धाश्रम में एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अनुपमा सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं. उन्होंने वृद्धाश्रम के निवासियों के साथ आत्मीयता से बात की और उनके स्वास्थ्य तथा सुख-शांति की कामना की. (नीचे भी पढ़ें)

सैन्य मातृशक्ति ने इस अवसर को नेताजी सुभाष दिवस एवं विजय दिवस अनुभव के तौर पर लिया. उन्होंने वृद्धाश्रम के निवासियों के बीच लंच का वितरण किया. इसके अतिरिक्त, बुजुर्गों के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा भी लिया और उनके जीवन के अनुभव साझा किए. कार्यक्रम के दौरान ने वृद्धाश्रम के निवासियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके संभावित समाधानों पर चर्चा की. यह पहल सदस्यों को समाज के उस वर्ग की वास्तविक चुनौतियों से परिचित कराने का प्रयास था, जिन्हें सहारे की सबसे अधिक जरूरत है.(नीचे भी पढ़ें)
सैन्य मातृशक्ति समूह की अध्यक्ष रूबी सिंह ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, “इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करके हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास होता है. हमें खुशी है कि हमारे सैन्य मातृशक्ति सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल हुए और वृद्धाश्रम के निवासियों के साथ मूल्यवान समय बिताया.” उन्होंने जोर दिया कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें मानवीय मूल्यों और सामाजिक दायित्व से जोड़ते हैं. कार्यक्रम के सफल आयोजन में भावना सिंह और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस अवसर पर सैन्य मातृशक्ति सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने इस नेक पहल की सराहना की. सैन्य मातृशक्ति पूनम, महामंत्री विनीता सिंह, अध्यक्ष रूबी सिंह, नीता शर्मा, संगीता, भावना सिंह, अंजू शालीमा पूनम आदि भी शामिल रहीं.







