जमशेदपुर: राष्ट्रहित राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक सरोकारों को लेकर कार्यरत संगठन सैल्यूट तिरंगा ने जमशेदपुर निवासी डॉ. संजय गिरि को संगठन का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है. संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश झा ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए डॉ. संजय गिरि को तत्काल प्रभाव से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. नियुक्ति के बाद संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई है कि डॉ. संजय गिरि संगठन के उद्देश्यों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. साथ ही राष्ट्रहित से जुड़े सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे.जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय सचिव के रूप में डॉ. संजय गिरि संगठन के नियमों एवं विनियमों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. (नीचे भी पढ़े)
उन्हें संगठन की गतिविधियों के विस्तार, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और राष्ट्रसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभानी होगी.डॉ. संजय गिरी की नियुक्ति को संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. संगठन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से झारखंड में भी संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है. संगठन का उद्देश्य राष्ट्रहित, सामाजिक जागरूकता, सेवा और समाज के विभिन्न वर्गों को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है. नियुक्ति के अवसर पर सैल्यूट तिरंगा के पदाधिकारियों ने डॉ. संजय गिरी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे. वहीं डॉ. संजय गिरि ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रहित एवं संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही है.




