
जमशेदपुर : सम्राट प्लाई का डिलर मीट मंगलवार को आयोजित हुआ. जिसमें कोल्हान के तीनों जिलों के अलावे पड़ोसी राज्य प.बंगाल, उडि़सा के भी डीलर शामिल हुए. इस दौरान कंपनी की नई प्लाईवूड एवं तकनीकों से डिलरों को अवगत कराया गया. कंपनी के प्रबंध निदेशक पुनीत सिंघल ने बताया कि 1989 में कंपनी की स्थापना हुई. तब से कंपनी लगातार अपने कार्य क्षेत्र का विस्तार कर रही है. पूर्वी भारत में कंपनी ने अपनी अच्छी पकड़ एवं पहचान स्थापित की है. जिसमें डिलर्स का खासा योगदान है. उन्होने कहा कि कंपनी का हिमाचल प्रदेश एवं पंजाब में मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट है. वहीं बोकारो एवं जमशेदपुर में लेमिनेट डिविजन है. जहां एक लाख तक सीट का स्टॉक उपलब्ध है. जो ग्राहकों को संतुष्टि प्रदान करता है. कंपनी अपने प्रोडक्ट विदेशों में भी निर्यात करती है. जिसमें जर्मनी, नीदरलैंड, इटली, लेबनान, इजरायल, सउदी अबर के देश, नेपाल, आयरलैंड, मलेशिया, सिंगापुर आदि शामिल है. मौके पर उमेश जैन, सुमित मल्लिक आदि मौजूद थे.








