चाकुलिया: चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर लखीपुरा गांव के पास शनिवार की रात भारी वाहन को साइड देने के दौरान धान से लदा 1109 ट्रक संख्या डब्लूबी 55 ए 5167 अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया. ट्रक का चालक बाल बाल बच गया. ट्रक पलटने के बाद आसपास के ग्रामीण ट्रक पर लदे 30 बोरी धान को ले भागे. सूचना पाकर शनिवार की सुबह थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और 30 बोरी धान को ग्रामीणों से बरामद कर ट्रक मालिक को सौंप दिया. मिली जानकारी के अनुसार 407 वाहन पश्चिम बंगाल के नारायणपुर से धान लोड कर धालभूमगढ़ जा रहा था.(नीचे भी पढ़े)
इसी दौरान भारी वाहन को साइड देने में 407 वाहन अनियंत्रित हो गया और खेत में पलट गया. वाहन पलटने के बाद आस पास के ग्रामीण वाहन में लदे करीब 30 बोरी धान को ले भागे. इसकी सूचना थाना प्रभारी संतोष कुमार को दी गयी. शनिवार की सुबह थाना प्रभारी संतोष कुमार और एसआई अजीत कुमार दल-बल के साथ पहुंचे. पुलिस की तत्परता से 30 बोरी धान को बरामद कर लिया गया. धान के मालिक मानस कुमार बेरा ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा ले भागे गए 30 बोरी धान को पुलिस ने जब्त कर सौंप दिया है. ट्रक पर 180 बोरी धान लदा था.




