जमशेदपुर : हर वर्ष की तरह इस बार भी यह महोत्सव सभी समाज को साथ लेकर संचालिका मधु सिंह और उनकी टीम के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ. उनका उद्देश्य सभी वर्गों की महिलाओं को एक मंच पर लाकर सौहार्द, प्रेम और संस्कृति को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन एवं शंकर-पार्वती जी को पुष्प अर्पित कर किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी घोष, विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियन अरुणा मिश्रा तथा विशेष अतिथि के रूप में झारखंड-क्षत्रिय संघ की महिला अध्यक्ष कविता परमार उपस्थित रहीं. (नीचे भी पढ़े)

महोत्सव में लोकगीत, भजन, भोलेनाथ जी की स्तुति एवं पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल थीं, जो सभी दर्शकों के मन को भा गईं. “सावन क्वीन प्रतियोगिता” में प्रथम स्थान प्रियंका, द्वितीय स्थान माधुरी और तृतीय स्थान आभा झा ने प्राप्त किया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को श्रृंगार-उपहार प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन मधु सिंह द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया, जबकि मंच संचालन में शिल्पी सिंह, रूबी मिश्रा एवं रूपम सिंह का विशेष योगदान रहा. निशा सिंह एवं माला विद्यार्थी ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.



