जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर स्थित उदयन बंगाली समिति परिसर में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ. इस सांस्कृतिक एवं सामाजिक उत्सव में क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. यह विशेष आयोजन जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के विशेष सहयोग से आम घरेलू महिलाओं के जीवन में खुशहाली लाने, उन्हें दैनिक भागदौड़ से राहत देने और उनका उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से किया गया था.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद प्रतिनिधि डॉ. परितोष सिंह, थाना प्रभारी पवन सिंह, नवमी सिंह ,उत्तम,विक्रम एवं घटु दा उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और महिलाओं के इस अभूतपूर्व उत्साह की सराहना की.विधायक मंगल कालिंदी ने कहा की हमारी माताएं और बहनें दिन-रात परिवार और समाज की सेवा में निरन्तर लगी रहती हैं. विशेषकर हमारी घरेलू महिलाएं, जो घर और बाहर दोनों जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती हैं. इस प्रकार के आयोजन उनके जीवन में थोड़ा विश्राम, आनंद और उमंग भरने का एक छोटा सा प्रयास हैं. हमारी सरकार और हम व्यक्तिगत रूप से सदैव महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं.(नीचे भी पढ़े)

इस महोत्सव को सफल बनाने में महिला समिति की कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा. कार्यक्रम को सफल बनाने में कविता देवी, आशा देवी, मीना देवी, पूनम देवी और बुलबुल दास,किरण वर्मा,पूर्णिमा देवी, सुनीता, रूमा, अनीता, मंजूरी, मायती की सक्रिय भूमिका.महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सावन गीतों पर महिलाओं ने जमकर आनंद उठाया. पूरे परिसर में सावन के गानों और उत्सव का माहौल बना रहा.अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया.




