जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका गोविंदपुर थाना अंतर्गत अन्ना चौक के समीप रविवार करीबन 11 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे बैठे तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान गोविंदपुर निवासी चंदन कुमार, कुणाल कुमार व सन्नी के रूप में हुई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया. जहां पर उनका इलाज चल रहा है.(नीचे भी पढ़े)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंदन, कुणाल व सन्नी दोपहर अन्ना चौक के समीप बस स्टैंड के पास सड़क किनारे बैठे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हो गयी और तीनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद अफरा तफरी मच गयी. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार को रुकवाया और घायल युवकों को इलाज के लिए टीएमएच भिजवाया..(नीचे भी पढ़े)

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने ले गयी. पुलिस कारणों की जांच में जुट गयी है. प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है. पुलिस चालक और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. घायल सन्नी की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया है. जबकि अन्य दोनों का इलाज चल रहा है.




