जमशेदपुर : जमशेदपुर के धातकीडीह स्थित बेल्डीह लेक फ्लैट परिसर में सावन मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्सवी माहौल में किया गया. समारोह में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सावन के पारंपरिक रंगों के बीच आपसी मेल-जोल एवं सौहार्द का आनंद लिया. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सावन से जुड़े गीत-संगीत एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया. पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा. (नीचे भी पढ़ें)
महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को यादगार बनाया. समारोह में लोक संस्कृति और परंपाओं की झलक देखने को मिली. इसके सफल आयोजन में श्वेता राज, कल्याणी, भानु प्रिया, नमिता एवं रश्मिता (मिली) का महत्वपूर्ण योगदान रहा. आयोजन को सफल बनाने में सभी सदस्यों ने मिलकर सहयोग किया. समारोह के माध्यम से महिलाओं ने पारंपरिक संस्कृति एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया.




