• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 16, 2026
34 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home स्टूडेंट जोन

Jamshedpur school achievement – केरला पब्लिक स्कूल कदमा बना झारखंड का पहला यूनेस्को एएसपीनेट स्कूल

Jamshedpur school achievement – केरला पब्लिक स्कूल कदमा बना झारखंड का पहला यूनेस्को एएसपीनेट स्कूल
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के केरला पब्लिक स्कूल कदमा ने झारखंड का पहला यूनेस्को संबद्ध स्कूल नेटवर्क (एएसपीनेट) सदस्य बनकर शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. यह वैश्विक नेटवर्क शांति, सतत विकास, वैश्विक नागरिकता और अंतर-सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर विद्यालय के निदेशक शरत चंद्रन नायर, एसोसिएट निदेशक शांता वैद्यनाथन, अकादमिक निदेशक लक्ष्मी आर, विद्यालय प्रबंधन समिति के मनमोहन सिंह, प्रमुख क्यूबीई राघवन सोमनाथ, प्राचार्या शर्मिला मुखर्जी एवं प्रधानाध्यापिका अलमेलु रविशंकर सहित विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. (नीचे भी पढ़ें)

स्कूल की यह उपलब्धि 2023 से शुरू हुई तीन वर्षीय अंतरराष्ट्रीय यात्रा का परिणाम है. 2024 में छात्रों ने तुर्की, अर्जेंटीना, ताइवान, ऑस्ट्रेलिया, जापान, थाईलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका के विद्यार्थियों से संवाद किया तथा इंडोनेशिया, मिस्र और ग्रीस के छात्रों के साथ स्थिरता एवं पुनर्योजी अर्थव्यवस्था पर चर्चा की. 2025 में विद्यालय ने ‘क्राई फॉर आइस — एक्ट नाव!’ और क्लासरूमस टू क्लाइमेट एक्शन क्रुडरर्स जैसी पहलों के माध्यम से छात्रों को जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय समाधान से जोड़ा. वैज्ञानिकों, पर्यावरण विशेषज्ञों और अन्य विशेषज्ञों के साथ संवाद ने विद्यार्थियों को जागरूकता से आगे बढ़कर समाधान और कार्रवाई की दिशा में प्रेरित किया. (नीचे भी पढ़ें)

6 मार्च 2026 को विद्यालय को यूनेस्को, पेरिस द्वारा आधिकारिक एएसपीनेट सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया. इसके बाद स्कूल ने सुनामी यूनाइटेड 2026, छात्र-नेतृत्व वाली अंतरराष्ट्रीय पॉडकास्ट श्रृंखला और विश्वस्तरीय वैज्ञानिकों के साथ संवाद जैसी पहलों को आगे बढ़ाया है. विद्यालय की यह यात्रा केवल एक प्रमाणपत्र तक सीमित नहीं है. इसका उद्देश्य जमशेदपुर के विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर के विशेषज्ञों और सहपाठियों से जोड़ना, उनकी जिज्ञासा, संचार कौशल, आलोचनात्मक सोच, सांस्कृतिक संवेदनशीलता और आत्मविश्वास को विकसित करना है. यह उपलब्धि जमशेदपुर को वैश्विक शैक्षणिक मंच से जोड़ने और विद्यार्थियों को जिम्मेदार, जागरूक तथा सक्रिय वैश्विक नागरिक के रूप में तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur womens university : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में करियर अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन, छात्राओं को डिफेंस में करियर संवारने के दिये टिप्स
खबर

Jamshedpur womens university : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में करियर अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन, छात्राओं को डिफेंस में करियर संवारने के दिये टिप्स

August 12, 2026
Jamshedpur dbms college : डीबीएमएस कॉलेज में उत्साह के साथ मना राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस, बुकमार्क प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
खबर

Jamshedpur dbms college : डीबीएमएस कॉलेज में उत्साह के साथ मना राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस, बुकमार्क प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

August 12, 2026
Jamshedpur rural school : उत्क्रमित उच्च विद्यालय माटीगोड़ा में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित, बच्चे देश प्रेम की भावना से हुए ओत-प्रोत
खबर

Jamshedpur rural school : उत्क्रमित उच्च विद्यालय माटीगोड़ा में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित, बच्चे देश प्रेम की भावना से हुए ओत-प्रोत

August 8, 2026
Next Post
Jamshedpur crime – टेल्को में जन्मदिन मनाने के दौरान टाइगर मोबाइल जवान पर हमला, युवक हिरासत में, देखिए – video

Jamshedpur crime - टेल्को में जन्मदिन मनाने के दौरान टाइगर मोबाइल जवान पर हमला, युवक हिरासत में, देखिए - video

Horoscope Know Your Day Thursday 13th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 13 अगस्त 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 13th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 13 अगस्त 2026

Jamshedpur snatching: बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाशों ने झपटी चेन, देखिए – video

Jamshedpur snatching: बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाशों ने झपटी चेन, देखिए - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day saturday 15th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 15 अगस्त 2026

Jamshedpur theft – मानगो में महिला के घर से लाखों की चोरी, आभूषण व नकदी उड़ा ले गए चोर, देखिए – video

Jamshedpur encroachment removal drive : जेमको से हटाया गया एक दर्जन दुकानें, विरोध करने आये लोगों को पुलिस और टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, देखिये – video

Jamshedpur pre independence day : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा जमशेदपुर, कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Jamshedpur mla saryu roy initiative : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित लोगों को कराया भोजन, बाढ़ पीड़ितों की हुई मदद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural theft : बोड़ाम के भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नगदी समेत 1.20 लाख के सामान चुरा ले गए चोर

Jamshedpur rural theft : भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नकदी समेत लाखो का सामान ले उड़े चोर

Jamshedpur theft : परसुडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे लोग, चोरो ने किया हाथ साफ

Jamshedpur press club : स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर प्रेस क्लब में ध्वजारोहण, सदस्यों के लिए शुरू हुई मेडिकल सुविधा

Press club of Jamshedpur : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह, पत्रकारों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

Jamshedpur police line independence day : जमशेदपुर पुलिस लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News