जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी इलाके में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली और फरार हो गए. घटना सोनी सर्विस सेंटर के पास की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, आरती झा के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली महिमा के गले से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन छीन ली. घटना के बाद बदमाश तेज गति से मौके से फरार हो गए. अचानक हुई छिनतई से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की सूचना सीतारामडेरा थाना पुलिस को दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके. (नीचे भी पढ़ें)
शहर में लगातार हो रही चेन छिनतई की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ रही है. सुबह के समय महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.




