जमशेदपुर : जमशेदपुर में ठंड को देखते हुए स्कूलों में दी गयी छुट्टी बढ़ा दी गयी है. 9 और 10 जनवरी को भी छुट्टी दे दी गयी है. पहले 8 जनवरी तक ही छुट्टी दी गयी थी. लेकिन ठंड में कोई कमी नहीं आयी है. इसको देखते हुए जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आदेश जारी किया. (नीचे भी पढ़े)
इसके बाद रविवार 11 जनवरी को है. सोमवार में तापमान में गिरावट बना रहा तो छुट्टी बढ़ सकता है. अगर तापमान में बढ़ोतरी हुई तो स्कूल फिर खुलेगी. वैसे प्री – मैट्रिक परीक्षा को जारी रखा जायेगा.सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूल मे बंद का आदेश प्रभावी रहेगा.(नीचे भी पढ़े)
सभी विद्यालय प्रबंधन को निदेशित किया गया वे उपरोक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे. यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित है तो अपने विवेकानुसार विद्यालय में परीक्षा का संचालन करेंगे. सरकारी विद्यालय शिक्षकों हेतु खुले रहेंगे, जिसमें शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति इवीवी पर दर्ज करेंगे एवं विद्यालय के गैर शैक्षणिक कार्यों को निष्पादन करेंगे.







