जमशेदपुर : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को आजाद बस्ती में राष्ट्रीय खेल दिवस अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ विषय पर आधारित इस 03 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत विद्यालय में विभिन्न खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम की शुरुआत में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने उनके चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका कंचन कुमारी ने मेजर ध्यानचंद के प्रेरक जीवन परिचय को सभी के साथ साझा किया. (नीचे भी पढ़े)

वक्ताओं ने उनके अनुशासन, खेल भावना और देश के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला. इस विशेष अवसर पर विद्यालय के बच्चों के बीच कई मनोरंजक और पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. बच्चों ने खेल शपथ ग्रहण की और दौड़, तीन टांग दौड़ और चम्मच-गोली दौड़ जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. कल आयोजित होगी “संडेज़ ऑन साइकिल” रैली खेल महोत्सव के तीसरे दिन (कल) भी महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. (नीचे भी पढ़े)

इसके तहत मुख्य रूप से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और भारत की खेल संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए विशेष दौड़ और “संडेज़ ऑन साइकिल”रैली का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव, शिक्षिका कंचन कुमारी, करनदीप सिंह, रोहित आनंद, दुर्गा कुमारी और रिया कुमारी उपस्थित रहे. प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव ने सभी बच्चों को खेल को जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ रहने की प्रेरणा दी.




