जमशेदपुर: झारखंड तुरहा समाज, जमशेदपुर के तत्वावधान में पंचवटी नगर, सोनारी, जमशेदपुर स्थित शनिचरा बाबा पूजा स्थल पर शनिचरा बाबा की पूजा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुई. इस अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर शनिचरा बाबा से समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना की.कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पूजा-अर्चना के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया तथा समाज की एकता, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाए रखने का संकल्प लिया गया.
शनिचरा बाबा की पूजा बिहार की प्रसिद्ध पारंपरिक पूजाओं में से एक मानी जाती है, जिसका विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है. (नीचे भी पढ़े)
यह पूजा समाज की आस्था, एकता एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने समाज के विकास, शिक्षा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया.झारखंड तुरहा समाज ने इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं मातृशक्ति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस परंपरा को और अधिक भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया.




