जमशेदपुर: जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में जूनियर एवं मिडिल स्कूल का 20वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 2026 आयोजित किया गया. समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 213 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जेईएम फाउंडेशन के प्रशासक एएफ मैडम मुख्य अतिथि तथा जेईएम फाउंडेशन के सीनियर मैनेजर जीजू थॉमस विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत नृत्य से हुई. इसके बाद विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए.कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘कैलीडोस्कोप- द जर्नी ऑफ इंडियन सिनेमा’ रहा, जिसमें जूनियर और मिडिल स्कूल के 123 विद्यार्थियों ने भाग लिया. (नीचे भी पढ़े)

मुख्य अतिथि एएफ मैडम ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए ईमानदारी, नवाचार और मूल्यों को अपनाना जरूरी है.विद्यालय की प्राचार्या मिली सिन्हा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और शिक्षकों व अभिभावकों के योगदान की सराहना की. जूनियर स्कूल की आरती नंदिनी को ओवरऑल ऑलराउंडर ट्रॉफी एसएन प्रसाद मेमोरियल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. वहीं मिडिल स्कूल में दक्ष अग्रवाल और अन्वेषा पांजा ने संयुक्त रूप से यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती. समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.




