जमशेदपुर : जमशेदपुर के गुरु गोबिंद सिंह हाई स्कूल टेल्को में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर आदित्यपुर के रिफ्लेक्सएलन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन राजीव सिंह दुग्गल उपस्थित रहे. (नीचे भी पढे़ं)
इसकी शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे मुख्य अतिथि राजीव सिंह दुग्गल, विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पा पांडेय और विद्यालय के चेयरमैन गुरविंदर सिंह अहूजा ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद मुख्य अतिथि को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढे़ं)
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पा पांडेय ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें विद्यालय की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी गयी. (नीचे भी पढे़ं)
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सचिव संतोष सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. पूरे कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति और उत्साह से भरा हुआ था.



