जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित गंजिया बाराज में स्कूल से निकलकर नहाने के दौरान एक बच्चे की डूबने से मौत हो गयी. इस घटना में चार बच्चे बाल बाल बच गये. मृतक जमशेदपुर के धातकीडीह के आंध्रा स्कूल के 12वीं के छात्र 17 वर्षीय फहद रहमान है जबकि चार बच्चे भी कदमा क्षेत्र के ही रहने वाले है. बताया जाता है कि आंध्रा स्कूल के 12वीं के बच्चे स्कूल नहीं जाकर बाहर निकल गये थे. वे लोग गम्हरिया के डैम में नहाने चले गये थे. इस दौरान सुबह करीब 11 बजे वे लोग अचानक गहरे पानी में चले गये. एक बच्चा पूरी तरह डूब गया. (नीचे भी पढे़ं)
स्थानीय लोगों ने देखा कि बच्चे डूब रहे है तो चारों बच्चों को बाहर निकाला जबकि एक बच्चा को जब तक बाहर निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो गयी थी. घटना की सूचना पाकर गम्हरिया थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे और पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा. परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है.











