जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल ने एआइएसएससीइ (2025-26) में पूर्ण शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया. एआइएसएससीइ में छात्रों ने उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किया साइंस स्ट्रीम में ज्योति कुमारी ने 82.8 फीसदी के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर अलीशा प्रसाद 80.6 फीसदी के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया और तीसरे स्थान पर आदित्य कुमार सिंह ने 78.6 फीसदी के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा, एआइएसएससीइ में, 86.8 फीसदी के साथ कॉमर्स में पापिया पॉल ने पहला स्थान प्राप्त किया, अंशिका प्रसाद ने 83 फीसदी के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया उसके बाद खुशी बाड़ी ने 78.8 फीसदी के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया. स्कूल के चेयरमैन सुखदेव महतो ने शैक्षणिक निदेशक, प्रधानाचार्य, शिक्षकों, अभिभावकों, छात्रों और कर्मचारियों के प्रति उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया.







