जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा भारत सरकार की उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ मिलकर कंपनी के सीएसआर अभियान से 15 मई को भाटिन पंचायत स्थित चाटिकोचा यूसीआईएल कम्युनिटी हॉल में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा. रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे शिविर का लाभ उठायें. शिविर में जांच के साथ नि:शुल्क दवा, चश्मा एवं मोतियाबिन्द रोगियों के लिए निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था है. शिविर के दौरान वर्तमान में गर्म और बरसात के मिश्रित स्वास्थ्य प्रभावों के सम्बन्ध में भी ग्रामीणों को जागरुक किया जायेगा.







