जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर साउक पार्क स्थित जुस्को स्कूल में 7 से 11 मई तक आयोजित चार दिवसीय समर कैंप का समापन सोमवार को हुआ. कैंप में कक्षा एक से पांच तक के 405 विद्यार्थियों ने भाग लिया. बच्चों के लिए क्यूरियोसिटी लैब, बोगी टाइम, इमैजिनेशन आवर और क्राफ्टी एडवेंचर्स जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं. वहीं नंबर निंजा गतिविधि एसआईपी अकादमी के सहयोग से तथा कूल कुकिंग का आयोजन दसा प्रकाश के शेफ के साथ किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

क्ले क्राफ्टिंग गतिविधि में बच्चों ने मिट्टी से आकर्षक वस्तुएं बनाईं. कैंप का विशेष आकर्षण पीएंडएम मॉल स्थित स्मैश की एकदिवसीय यात्रा रही, जहां बच्चों ने जुरासिक एस्केप, आर्ट अटैक, फिंगर कोस्टर, पी शूटर और आइस मैन समेत कई गेम्स का आनंद लिया. स्कूल की प्राचार्या मिली सिन्हा ने बच्चों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए इसे उनके सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया.







