जमशेदपुर: सावन माह के अमावस्या पर गुरूवार को जुगसलाई दुखु मार्केट के पास रेलवे लाइन किनारे स्थित श्री न्यायधीश शनिदेव मन्दिर में धार्मिक अनुष्ठान शिव चर्चा का आयोजन हुआ. इस दौरान जुगसलाई नया बाजार निवासी सुमन गुरू बहन के नेतृत्व में 21 महिला श्रद्धालुओ द्वारा भोलेनाथ के गीतों को गाया गया. गीत के माध्यम से शिव के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा गया कि शिव हमारे गुरु हैं. महिलाओं की टीम द्धारा सुबह-सुबह ले शिव का नाम, शिव आएंगे तेरे काम…. जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झुमने पर मजबूर कर दिया. आयोजन स्थल पर महिला शिव भक्तों की खासी भीड़ देखी गई. (नीचे भी पढ़े)

इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के पूजन से हुआ. इस अवसर पर दामोदर शनि बाबा ने शिव के गुरु स्वरूप पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि शिव भक्ति और चर्चा करने से जीवन के सभी दुःख व कष्ट दूर हो जाते हैं. उन्होंने बताया कि शिव शिष्य बनने से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता हैं. शिव भक्तों को शिव की आराधना में अपनी शक्ति अर्पित करना चाहिए. परिचर्चा के उपरांत सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया. इस कार्यक्रम में जिला परिषद कविता परमार सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भाग लेकर दामोदर शनि बाबा का आशीष ग्रहण कर पुण्य के भागी बने. इसे सफल बनाने में महंत दामोदर बाबा, ज्ञानी शर्मा, अशोक शर्मा, सोनी शर्मा, अरविंद मिश्रा बब्बू, निखिल सोनकर, साहिल सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.



