जमशेदपुर: श्री राजस्थान शिव मंदिर जुगसलाई का स्थापना दिवस 2026 में सौ वर्षो के होने पर शताब्दी समारोह मनाया जाएगा. शताब्दी समारोह मनाए जाने की प्रथम कड़ी 20 से 27 जुलाई तक आठ दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन मंदिर परिसर के नवनिर्मित शीत ताप नियंत्रण यानि एसी हाल में किया जाएगा.(नीचे भी पढे)
शिव महापुराण कथा का श्रवण प्रतिदिन मध्याह्न 3 बजे से जाने माने कथावाचक विद्धान वृंदावन निवासी विनय कांत त्रिपाठी सभी भक्तों को कराएंगे.सभी भक्तों से आग्रह है कि आचार्य विनय कांत त्रिपाठी के मुखारबिंद से पवित्र सावन मास में शिव पुराण कथा का रसपान कर अपने जीवन को धन्य बनाएं. सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें.



