गालूडीह: लगातार बारिश के कारण जोड़सा पंचायत के खड़ियाडीह गांव निवासी सुनील कालिंदी और सत्यबाला देवी महतो के मिट्टी का घर ध्वस्त हो गया था. पंचायत समिति सदस्य मनी महतो ने इसकी सूचना घाटशिला बीडीओ यूनिका शर्मा को दी. सूचना के बाद बुधवार को घाटशिला बीडीओ यूनिका शर्मा खड़ियाडीह गांव पहुंची. उन्होंने दोनों परिवार को बारिश से बचने के लिए तिरपाल उपलब्ध कराया. दोनों परिवार के लोगों ने बीडीओ का आभार व्यक्त किया.



