जमशेदपुर: श्री राजस्थान शिव मंदिर जुगसलाई में चल रही अष्ट दिवसीय श्री शिव महापुराण कथातोत्सव के चतुर्थ दिवस पर सर्वप्रथम कथातोत्सव के मुख्य यजमान रमेश अग्रवाल मेंगोतिया ने पूजा अर्चना की. तत्पश्चात व्यासपीठ की पूजा अरुण अग्रवाल रामूका ने सपत्नीक किया.व्यासपीठ से आज के कथा प्रसंग में प्रवेश करते हुए आचार्य विनय कांत त्रिपाठी ने कहा कि शिवलिंग की पूजा किये बिना कोई भी देवता की पूजा अधुरी है. कोई भी सनातन धर्म के देवता शिव की पूजा किये बिना की गयी पूजा अर्चना को स्वीकार नहीं करते हैं. अगर आप पापों से मुक्ति चाहते हैं तो हिमालय में जाकर या यह संभव नहीं है तो किसी भी शिवालय में जाकर भगवान् श्री शिव की पूजा अर्चना करें,जो भगवान् शिव को नहीं पूजता है उसका कल्याण होना मुश्किल है. भगवान् श्री राधा वल्लभ का नाम उच्चारण करने से भगवान शिव अत्यधिक प्रसन्न होते हैं. आचार्य ने आगे बताया कि शालिग्राम जी ओर भगवान् नर्मदेश्वर यदि आप के घर में विराजमान हैं तो निश्चित रूप से आपका घर स्वर्ग हो जाता है. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गुरु भगवान् श्री हनुमान जी ही हैं, जहां भी श्री राम कथा होती है किसी भी रुप में हनुमान जी महाराज निश्चित रूप से उपस्थित रहते हैं.(नीचे भी पढ़े)

आज के कथा प्रसंग को आगे बढाते हुए आचार्य विनय कांत त्रिपाठी ने माता सती के प्राकट्य प्रसंग को अत्यंत विस्तार से बताया, सती के द्वारा तपस्या किये जाने पर शिव प्रकट हुए एवं माता सती को शिव ने अपने साथ विवाह होने का वरदान दिया. इसी तरह दक्ष प्रजापति की कन्या का विवाह शिव से हुआ, भगवान श्री राम ओर माता सती के बीच हुए वार्तालाप की सारगर्भित प्रस्तुति व्यासपीठ से दी गयी.दक्ष प्रजापति ओर उनके दामाद शिव और माता सती के संबधों पर, दक्ष प्रजापति के द्वारा शिव के अपमान करने के बावजूद माता सती के द्वारा अपने पिता के द्वारा आयोजित हरिद्वार के कनखल में यज्ञ में जाने ओर वहां माता सती को उसी यज्ञ कुंड में कूद कर अपने जीवन को समाप्त कर लेने की कथा वृतांत बहुत विस्तार से बताया गया.(नीचे भी पढ़े)

आज की कथा को आगे बढाते हुए आचार्य विनय कांत त्रिपाठी ने अत्यंत ही विस्तार से हिमालय राज के यहां माता सती के ही भगवती जगदंबा स्वरुपा माता पार्वती जी के जन्म की, उनके द्वारा एक सौ वर्षों तक तपस्या कर भगवान् शिव को पति के रूप में प्राप्त करने की कथा अत्यंत ही भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत की. अंत में व्यासपीठ से आचार्य विनय कांत त्रिपाठी ने भगवान श्री भोले नाथ और माता पार्वती के विवाह प्रसंग को इतने रोचक ओर भावपूर्ण तरीके से भगवान् शिव और माता पार्वती के वैवाहिक झांकियों के साथ प्रस्तुत की .प्रेक्षागृह में उपस्थित सैंकड़ों भाई बहनों ने खुशी से नाचना गाना प्रारंभ कर दिया. आज भोले नाथ और माता पार्वती के विवाह पर खूब बधाइयां एवं मिठाइयां बांटी गयी.आज के दिव्य ओर भव्यता से पूर्ण आयोजन की सफलता के लिएश्री राजस्थान शिव मंदिर जुगसलाई के अध्यक्ष छीतरमल धूत, महासचिव अरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रामूका,सांवर लाल शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, सीताराम भरतिया, पवन काबरा, गोवर्धन गुप्ता, सुशील सावा, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे. इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, बिमल अग्रवाल मेंगोतिया, संदीप मुरारका, मुरली शर्मा, पुरुषोत्तम अग्रवाल आदि थे. यह जानकारी मीडिया प्रभारी सांवर लाल शर्मा ने दी.











