जमशेदपुर : गोलमुरी शिव मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के आज तीसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्म, उनकी बाल लीलाओं के प्रसंगों के साथ ही उनकी दिव्य झांकी का भावपूर्ण वर्णन हुआ. ब्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक, वृंदावन से पधारे शिवनारायण दास जी ने उपर्युक्त प्रसंगों की अत्यंत सरस तरीके से व्याख्या की. उन्होंने इस दौरान कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के अवतार की महिमा, उनके बाल चरित एवं मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में जीवन मूल्यों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि राम का नाम स्वयं श्रीराम से भी बड़ा है, जिसके स्मरण मात्र से इंसान भव सागर से तर जाता है. आज के कथा प्रसंग में उपस्थित श्रद्धालु श्रोताओं के लिए विशेष रूप से श्री राम जन्म प्रसंग एवं उस अवसर पर आयोजित आकर्षक झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही.















