
जमशेदपुर : रेशम सिंह भोगल को अगले तीन वर्षों के लिए सिख नौजवान सभा का प्रधान सर्वसम्मति से चुना गया जबकि मनप्रीत सिंह को महासचिव बनाया गया. रविवार देर शाम को सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सतबीर सिंह गोल्डु के नेतृत्व में गुरुद्वारा साहिब गोलपहाड़ी में सिख नौजवान सभा की नयी कमिटी के गठन की प्रक्रिया को पूर्ण किया गया. जहां सर्वसम्मति से अगले 3 वर्ष के लिए प्रधान नौजवान सभा का सरदार रेशम सिंह भोगल को चुना गया जबकि मनप्रीत सिंह को महासचिव चुना गया है. कमिटी गठन प्रक्रिया से पूर्व गुरुद्वारा साहिब में सुखमणि साहब का पाठ संम्पन्न हुआ. चुने गये प्रधान और महासचिव को बधाई देते हुए सतबीर सिंह गोल्डु ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और उन्हें उम्मीद है कि रेशम और मनप्रीत इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे. सतवीर सिंह के अलावा सेंट्रल सिख नौजवान सभा के सलाहकार हरविंदर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष जगजीत सिंह, कदमा नौजवान सभा के हरदेव सिंह सनी, गुरप्रीत सिंह, हैप्पी सिंह, बिरसा नगर से मुख्य सेवादार विक्की सिंह, रोशन सिंह, गोलपहाड़ी गुरुद्वारा के प्रधान लखविंदर सिंह, सरदार इंदरजीत सिंह, सविंदर सिंह, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा के प्रधान सुखजीत कौर गोल पानी गुरुद्वारा के प्रधान बीबी गुरदीप कौर आदि उपस्थित थे. सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान सतबीर सिंह गोल्डु की तरफ से नए प्रधान को बधाई देने के अलावा गुरु घर को लेकर साथ चलने का आह्वान किया साथ ही वहां बैठे संगत को सिखी मर्यादा में रहने की अपील की और कहा गया कि सेंट्रल नौजवान सभा हरसम्भव सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है.











